Press "Enter" to skip to content

100 बाइक पकड़ी: नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों के 300-300 रुपए के चालान काटे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में पुलिस ने आज 100 बाइकों पर चालानी कार्रवाई की है। इस बाइकों के चालक तीन सवारी, बिना हेलमेट और बिना दस्तावेज साथ लेकर चला रहे थे। गौरतलब है कि एक रोज पूर्व करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव के पुत्र शिशुपाल जाटव पर चार पहिया वाहन पर नम्बर प्लेट न होने को लेकर मोबाइल कोर्ट के द्वारा चालानी कार्रवाई की गई थी और आज एक बार फिर करैरा पुलिस ने बड़े पैमाने पर दो पहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है।


करैरा थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर यह कार्रवाई की गई है। लगातार पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने के लिए अभियान चला रही है। जिससे होने वाले हादसों पर लगाम लगाई जा सके। इसके बावजूद दो पहिया वाहन चालक नियम विरुद्ध तरीके से दो पहिया वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं।

आज करैरा थाने के सामने पुलिस द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाकर दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई थी। चेंकिंग के दौरान कई बाइक सवार तीन सवारी बैठाकर बाइक को चलाते हुए पकड़े गए। इसके साथ ही ज्यादातर बाइक चालक बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहे थे। कई बाइक चालकों की बाइक में नम्बर प्लेट नहीं थी तो कई बाइक चालकों के पास बाइक के दस्तावेज ओर ड्राइवर लाइसेंस नहीं था। इन सभी बाइक चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्रवाई आगामी समय में भी जारी रहेगी। इसके साथ ही करैरा थाना क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी पॉइंट लगाकर चेकिंग अभियान को जारी रखा जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!