Press "Enter" to skip to content

कानपुर के भक्त ने मंशापूर्ण हनुमानजी को आधा किलो सोने का मुकुट पहनाया / Shivpuri News

शिवपुरी: हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को शिवपुरी शहर सहित अंचल के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों पर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला दिन भर चला। शहर से 8 किमी दूर बांकड़ेजी हनुमान मंदिर पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के मंशापूर्ण मंदिर पर हनुमानजी को कानपुर के भक्त ने आधा किलो सोने का मुकुट पहनाया।


पुजारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि केपी ग्रुप कानपुर की तरफ से यह मुकुट भगवान बालाजी को चढ़ाया गया है। मंदिर पर सुबह 5.30 बजे से भंडारा प्रारंभ हो गया जो दिन भर चला। रात 8 बजे से भन संख्या प्रारंभ हो गई। बांकड़ेजी हनुमान मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह आरती के बाद भजन संध्या व अन्य धार्मिक कायक्रम चलते रहे।

सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यहां पार्किंग व्यवस्था की व्यवस्था की गई थी। शिवपुरी शहर के चिंताहरण हनुमान मंदिर, माधव चौक स्थित बड़े हनुमान मंदिर, बालाजी धाम, सतनवाड़ा स्थित खेरे वाले हनुमान मंदिर सहित अंचल में हनुमान मंदिरों पर धार्मिक अनुष्ठान और भंडारों का सिलसिला चलता रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!