Press "Enter" to skip to content

9 साल की मासूम बच्ची से 15 साल के नाबालिक ने किया दुष्कर्म, रिस्तेदारी में आई थी बालिका / Shivpuri News

शिवपुरी में बीते 2-3 अप्रैल को 9 साल की बच्ची के साथ 15 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई थी। आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उसे गुना जिले के बाल सुधार केंद्र में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार भानगढ़ की रहने वाली 9 साल की नाबालिग बालिका अपनी मां के साथ सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के बिलोखा गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। इसी दौरान 2-3 अप्रैल की रात पड़ोस में रहने वाले 15 साल के नाबालिग बालक ने बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। 4 अप्रैल की सुबह बालिका ने सारी घटना अपनी मां को बताई थी। नाबालिग बालिका ने अपने माता-पिता के साथ सुभाषपुरा थाना पहुंचकर मंगलवार की रात शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपित 15 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर गुना जिले के बाल सुधार केंद्र में भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!