Press "Enter" to skip to content

गेंहूँ के खेत से नहाने के बहाने निकली 17 साल की नाबालिक, प्रेमी के साथ भागी, 20 हजार नगदी भी ले गई / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिनेका से एक 17 साल की नाबालिक का भागने का मामला सामने आया है. वहीं इसकी शिकायत माता-पिता ने आज एसपी ऑफिस में की है.

जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका के माता-पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को मोहर सिंह कोरी और उसके साथ ही भारती पत्नी सुखबीर, सुखबीर पुत्र हरलाल, मथुरा पुत्र समरू कोरी, रम्मू पत्नी मथुराकोरी निवासी ग्राम बिनेगा पुत्री को भगाकर ले गए है घटना 2 अप्रैल की बताई जा रही है वहीं उन्होंने बताया कि हम खेत पर गेहूं काटने के लिए गए थे शाम को 6 बजे आए तो हमारी लड़की हमें घर पर नहीं मिली पुत्री की तलाश की गई तो पता चला कि पुत्री को कुछ लोग भगा कर ले गए हैं. वहीं पुत्री घर से 20,000 नगद एवं 200 ग्राम के हाथ फूल चांदी के जेवरात घर से ले गई है. वहीं घर पर जेवरात नहीं मिले हैं. माता-पिता ने बताया कि खेत से गेहूं काटने के बाद लड़की नहाने के लिए निकली थी इसके बाद से वह लापता हो गई है. माता पिता ने पुत्री को खोज कर बरामद करने की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!