Press "Enter" to skip to content

महिला ने किशोरी को धोखे से कमरे में किया बंद, युवक था पहले से कमरे के अंदर, बनाया वीडियो / Shivpuri News

शिवपुरी: महिला ने किशोरी को धोखे से कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। कमरे में पहले से एक युवक मौजूद था, जिसने किशोरी के संग न सिर्फ ज्यादती की बल्कि उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सुरवाया थाना पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर महिला सहित युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक किशोरी अपने माता-पिता के संग सुरवाया थाने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि 20 फरवरी को महिला राजकुमारी आदिवासी निवासी भड़ाबाबड़ी ने धोखे से अपने घर बुला लिया और अपने घर के कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगा दिया। कमरे में पहले से सूरज धाकड़ निवासी धुआनी मौजूद था। उसने बंद कमरे में ज्यादती की और अश्लील वीडियो भी बना लिया।

लोकलाज के डर से वह रिश्तेदारी में चली गई। 4 अप्रैल को जैसे ही घर लौटी तो महिला राजकुमारी और सूरज धाकड़ फिर से ब्लैकमेल करने लगे। सूरज ने अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। अपने संग हुई ज्यादती के बारे में माता-पिता को बताया। पुलिस ने महिला राजकुमारी व युवक सूरज धाकड़ के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!