Press "Enter" to skip to content

माधव नेशनल पार्क के गेट पर अंधे मोड़ पर पलटा ट्रक, सगे भाइयों को आई चोटें, एक की हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के शिवपुरी-झांसी मार्ग पर माधव नेशनल पार्क के मुख्य द्वार के पास अंधे मोड़ पर एक आज सुबह एक मुर्गी दाने से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को गंभीर चोटें आईं हैं। ट्रक ड्राइवर और हेल्पर सगे भाई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ट्रक ड्राइवर की है हालत गंभीर बनी हुई है।


माधव नेशनल पार्क के मुख्य द्वार के पास अंधे मोड़ का शिकार हुए ट्रक क्रमांक (RJ20GC3132) के हेल्पर रणवीर सिंह यादव पुत्र तूफान सिंह ने बताया कि मैं और मेरा बड़ा भाई जयपाल सिंह यादव सगे भाई है। हम शिवपुरी जिले के ककरवाया के रहने वाले हैं। हम दोनों भाई व्याबरा से ट्रक में मुर्गी दाना भरकर बीते रोज निकले थे।

देर शाम हम शिवपुरी ट्रक लेकर अपने गांव ककरवाया पहुच गए थे। रात्रि में हम दोनों भाई अपने घर रुके थे। सुबह हम दोनों भाई ट्रक लेकर बिहार की ओर निकले थे इसी दौरान जब हम माधव नेशनल पार्क के मुख्य द्वार से होकर गुजर रहे थे इसी दौरान अंधे मोड़ पर ट्रक बेकाबू होकर पलट गया।

इस हादसे में हम दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बड़े भाई जयपाल सिंह यादव की डॉक्टरों ने हालात नाजुक बताई है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। देहात थाना पुलिस ने हादसे की पड़ताल शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!