शिवपुरी: शिवपुरी के गुरुद्वारा चौराहे पर एसबीआई बैंक के सामने एवं अन्य दुकानों के सामने नाली चौक होने से नाली का गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है. वहीं दुकान एवं बैंक में आने जाने वाले लोगों को गंदे पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है. साथ ही दुकानदारों को बदबू एवं गंदगी का सामना करना पड़ रहा है. इसके चलते दुकानदार एवं ग्राहक दोनों ही परेशान होते नजर आ रहे हैं.
दुकानदारों ने बताया कि ठंडी सड़क पर सड़क निर्माण कार्य जारी है इसी के चलते ठेकेदार ने थीम रोड के किनारे सड़क पर गिट्टी डाल दी है जिसके कारण गिट्टी नाली में चली गई है. जिससे नाली चौक होने से नाली का पानी नाले तक नहीं पहुंच पा रहा है. और वापस से सड़क पर से निकलकर गुरुद्वारा तरफ आ रहा है जिसके चलते पूरा गंदा पानी दुकानदारों के सामने आ गया है जिसके चलते लगातार ग्राहक एवं दुकानदार बदबू का सामना एवं गंदे पानी में से निकलने पर मजबूर हैं वहीं दुकानदारों ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली योजना भी चल रही है जिसके चलते महिलाएं केवाईसी के लिए जैन टेलीकॉम सेंटर एवं पास वाली दुकान पर आ रहे हैं जिसके चलते मुख्यमंत्री की लाडली बहनों को भी गंदे पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है. और कई लोग इसमें गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं.

ठेकेदार की मनमानी के चलते गुरुद्वारा एसबीआई बैंक के सामने नाली का पानी आ रहा सड़कों पर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment