शिवपुरी: शिवपुरी में आज एक महिला ने अपने बच्चों के साथ आकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है महिला ने बताया कि उसके पति ने उसकी शादी की बात छुपा कर महिला के साथ शादी कर ली है और अब उसकी सास पहली पत्नी को रखने की बात कहती है और मुझे घर से भगाने की बात कहती है.
जानकारी के अनुसार ममता शाक्य पुत्री भरोसी शाक्य निवासी कमला गंज ने एसपी को दिए आवेदन बताया कि उसकी शादी भरत शाक्य पुत्र खेमाराम शाक्य के साथ हुई थी दोनों के संसर्ग से 2 बच्चे भी हुए एक पुत्री का नाम शिवानी उम्र 7 साल है एक पुत्र का नाम शिवम शाक्य उम्र 8 साल है अब काफी समय से पति और सास गंगो बाई के द्वारा बच्चे एवं महिला को आए दिन परेशान किया जा रहा है और घर से भगाने की धमकी दी जा रही है सास कहती है कि पहली पत्नी को ही रखेंगे इसको नहीं रखेंगे महिला ने बताया कि इंदौर में रहकर पति द्वारा मेरे से 3 लाख रुपए लिए गए और उसने मकान में लगा दिए अब बच्चों पर और मुझ पर मारपीट करता है एवं जान से मारने की धमकी भी देता है इसके कारण से खतरा पैदा हो गया है वहीं एसपी से महिला ने न्याय की गुहार लगाई है.

शादी की बात छुपाकर की महिला से शादी, 2 बच्चे भी हुए, अब सास कहती हैं पहली पत्नी को रख / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment