Press "Enter" to skip to content

भांजी के परिवार का झगड़ा सुलझाना मामी को पड़ा महंगा, जेवरात सहित नगदी का लगा चूना / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की कृष्णपुरम कॉलोनी में महिला पड़ौस में अपनी भानजी के परिवार का झगड़ा सुलझाने गई थी। दस मिनट बाद लौटी तो घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से जेवर व 10 हजार रुपए कैश गायब था। कोतवाली थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। चोरी की वारदात में छानबीन शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक अनीता पत्नी राजेश रजक निवासी मोघे डॉक्टर के पास वाली कृष्णपुरम कॉलोनी के घर चोरी की घटना हो गई है। दरअसल 100 से 150 मीटर दूरी पर भानजी का घर है, जहां पारिवारिक कलह चल रही थी। भांजी बुलाने आई तो अनीता घर के गेट में अंदर से ताला लगाया और बाहर वाले गेट की कुंदी लगाकर बड़े बेटे राहुल के संग चली गई।

दस मिनट बाद लौटी तो कुंदी खुली थी और गेट का ताला टूटा था। कमरे में देखा तो अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात बदमाश अलमारी में रखीं सोने की चार अंगूठी, नथ, बेंदा, 14 मोती, कान के बाले, चांदी की करधौनी, पायल, दस जोड़ी बिछिया और 10 हजार रुपए कैश अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। पुलिस अज्ञात बदमाश की तलाश कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!