Press "Enter" to skip to content

साहब…! गांव के दबंग आए दिन कर रहे मारपीट, हमें बचा लो, थाने वाले भी नहीं सुन रहे / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हमें बचा लो। गांव के दबंग आए दिन हमें परेशान कर मारपीट कर रहे हैं। मामले को लेकर केस भी दर्ज करवाया लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही और न ही आरोपितों को गिरफ्तार कर रही है। आपके यहां हमने पहले भी आवेदन दिया लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब फिर से आपके पास आए हैं हमें बचाइऐ नहीं तो दबंग हमें मार डालेंगे। यह कहना था वंदना यादव पत्नी विशालसिंह यादव निवासी मउदयपुरा पिछोर का जो एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर आई थे।

वंदना ने बताया कि 18 नवंबर को वह बकरिया चरा रही थी तभी वहां से गांव का दबंग केशवेंद्र ट्रेक्टर लेकर निकला और कहा कि मेरे ट्रेक्टर के नीचे आकर मरना तो नहीं है। जिस पर वंदना ने कहा कि ऐसी क्या बात हो गई। इस पर केशवेंद्र ट्रेक्टर से नीचे उतरा और गाली-गलौंज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट होते देख बहू व अन्य परिजन बचाने आए तो उनकी भी मारपीट कर दी। इसके बाद जब थाने में शिकायत करने जा रहे थे तो केशवेंद्र व उसके पिता जिहानसिंह यादव ने रास्ता रोक लिया और बाइक में लात मारकर नीचे गिरा दिया और कहा कि थाने गए तो जान से मार देंगे। दबंगों की धमकी से हम डर गए और कहीं नहीं गए लेकिन हमरे बाहर से जीप मंगवाई और उसमें बैठकर भौंती थाने जाकर एफआईआर करवाई लेकिन केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं की और न ही मौका-मुआयना किया। इसके बाद हम एसपी ऑफिस आए और आवेदन दिया लेकिन तब भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब फिर से ापके पास आए हैं कृपया हमारी सुनवाई कीजिए नहीं तो आरोपित हमें मार डालेंगे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!