Press "Enter" to skip to content

चीता ओवान नहाड़ शिलपुरा के जंगल तरफ बड़ा, शिवपुरी तरफ आ सकता हैं चीता ओवान / Shivpuri News

शिवपुरी: सोमवार को विजयपुर इलाके के पार्वती बड़ौदा गांव के पास दिखा नर चीता ओवान देर रात जंगल की ओर वापस लौटा है। लेकिन वह कूनो नेशनल पार्क की ओर लौटने की बजाए नहाड़-शिलपुरा गांव के पास के जंगल में पहुंच गया। यानी अब वह श्योपुर जिले के जंगल से शिवपुरी-बैराड़ इलाके के जंगल के बिल्कुल पास पहुंच गया। वन विभाग की टीम भी चीते के आसपास रह कर उस पर नजर बनाए हुए हैं।


वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नर चीता ओवान मंगलवार की सुबह नहाड-शिलपुरा गांव से करीब 1 से 2 किलोमीटर अंदर जंगल में देखा गया। बीती रात भर में वह करीब 35 से 40 किलोमीटर का सफर तय करके यहां पहुंचा है।

कूनो वापस नहीं लौटा जीता, तो बढेगी मुश्किलें

पिछले तीन दिनों से कूनो नेशनल पार्क के वाहर रिहायशी इलाकों के आसपास देखा जा रहा चीता ओवान मंगलवार को भी कूनो नेशनल पार्क में वापस नहीं लौटा। मंगलवार को सुबह 9 बजे यह चीता नहाड़-शिवपुरा गांव के पास जंगल में देखा गया। यह लगातार शिवपुरी और बैराड़ इलाके के जंगल की ओर बढ़ रहा है।

वन अमला भी चीते के पीछे है, अब अगर चीता शिवपुरी के जंगल में या इस इलाके के रिहायशी इलाकों में पहुंचता है, तो बन अमले की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी। क्योंकि हर जगह गाड़ियां नहीं पहुंचती और चीते के बराबर रफ्तार में वन कर्मी भाग भी नहीं सकते।

चीता इंसानों पर अटैक नहीं करता

कूनो बन मंडल के विजयपुर एसडीओ अमित राठौर का कहना है कि चीता जंगल में है, वह पूरी तरह सुरक्षित है। वह पूरे इलाके को देख और समझ रहा है, यह चीते का स्वभाव होता है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। चीता इंसानों पर अटैक नहीं करता।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!