Press "Enter" to skip to content

फिनो बैंक की कियोस्क की आईडी बंद करने पूछी ओटीपी, उड़ा दिए 10 हजार / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के एसपी ऑफिस में आज युवक ने एसपी को बताया कि वह फीनों बैंक के कियोस्क की आईडी उपयोग करता था. और कई समय से उसका उपयोग नहीं कर रहा था. इसके संबंध में उसे एक फोन आया और आईडी बंद करने के लिए ओटीपी मांगी गई इसके बाद युवक के खाते से 10 हजार रुपए उड़ गए.

जानकारी के अनुसार शैलू मंडेलिया पुत्र राकेश मंडेलिया निवासी वन विहार कॉलोनी शिवपुरी ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि वह ऑनलाइन की दुकानदारी कर अपना जीवन यापन कर रहा था. उसके मोबाइल नंबर 7024465540 पर मोबाइल नंबर 9330522926 से 3 अप्रैल को फोन आया और कहा गया कि आप फिनो बैंक की कियोस्क की आईडी उपयोग नहीं कर रहे हैं तो एक ओटीपी बता दीजिए इसके बाद युवक ने जब ओटीपी बताई तो उसके खाते से 10 हजार रुपए उड़ गए. युवक ने इसकी शिकायत एसपी शिवपुरी से की है. और मोबाइल नंबर ट्रेस कर उसे रकम वापस दिलाने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!