Press "Enter" to skip to content

आर्यन खन्ना उम्र 26 साल निवासी फतेहपुर ने की आत्महत्या / Shivpuri News

शिवपुरी: फतेहपुर क्षेत्र में 26 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मौत का कारण अज्ञात है।


फतेहपुर क्षेत्र के सरस्वती विद्यापीठ स्कूल के पीछे जाटव मोहल्ले में सोमवार सुबह आर्यन खन्ना घर से टहलने के लिए निकला था। जब वापस लौटा तो उसने अपने भाई के कमरे में खिड़की से देखा तो उसे बड़े भाई प्रशांत खन्ना (26) साल का शव फांसी का फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया था। आर्यन ने तत्काल इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक प्रशांत खन्ना के पिता फेरन खन्ना ने बताया की हाल ही में प्रशांत को उन्होंने कोलारस कस्बे में मोबाइल की दुकान खुलवाई थी। प्रशांत का किसी से झगड़ा भी नहीं था। प्रशांत ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, उन्हें इस बात का पता नहीं है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि प्रशांत के शव के पास सुसाइड नोट भी नहीं मिला प्रशांत के मोबाइल को जब्त कर मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण सामने आ सकेगा। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!