शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पत्नी की बवेफाई से परेशान था। फिजिकल थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
इंद्रा काॅलोनी निवासी 35 साल साल के युवक ने सोमवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगा ली। मृतक के बेटे के अनुसार उसकी मां किसी गोपाल नाम के व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। इसके चलते पापा उसे समझाते थे कि वह ऐसा न करे, लेकिन वह नहीं मानी और एक माह पहले घर छोड़कर गोपाल के पास कोलारस चली गई। वहां से लौटी तो नानी के घर रहने लगी।
पापा ने मां को बुलाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। कल पापा मम्मी को लेने के लिए नानी के घर भी गए परंतु वह नहीं आई। बेटे के अनुसार कल भी पापा ने जहर खा लिया था, लेकिन समय रहते उन्हें अस्पताल ले आए तो वह बच गए। आज सुबह उन्होंने फांसी लगा ली। फिजिकल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी करती थी प्रेमी से बात, पति ने कई बार समझाया, लेकिन पत्नी नहीं मानी, पति ने किया सुसाइड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment