शिवपुरी: बीते रोज नरवर में राजा नल दमयंती की विशाल प्रतिमा नरवर पार्क के पास पहाड़ी पर स्थापित की गई, दिनांक 27 मार्च 2022 को धीरज गुप्ता की पुस्तक (इतिहास विरासत और प्रकृति का संगम – नरवर ) विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्वालियर के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा नरवर में पर्यटन के विकास हेतु ₹50 लाख रुपए सांसद निधि से देने की घोषणा की गई थी जिसके उपरांत जनभावना को समझते हुए पर्यटन की दृष्टि उन्होंने नरवर की मुख्य पहचान राजा नल दमयंती की विशाल प्रतिमा हेतु 2500000 रुपए की सांसद निधि से शिवपुरी कलेक्टर को उपलब्ध करवाएं चूंकि शासन के नियमानुसार कोई भी सांसद अपनी निधि से मूर्ति हेतु पैसे नहीं दे सकता है. इसलिए विचार कर यह कार्य लोड़ी माता ट्रस्ट के माध्यम से कराना सुनिश्चित किया गया ,जिसके लिए करेरा एसडीएम दिनेश शुक्ला की अध्यक्षता में मीटिंग रखी गई एवं ट्रस्ट के सभी सदस्यों द्वारा जनहित में सहज स्वीकृति प्रदान की गई ,इसके उपरांत इस कार्य का ठेका ग्वालियर के जाने-माने मूर्तिकार दिनेश प्रजापति को दिया गया जिन्होंने बहुत ही सुंदर तरीके से अपने कार्य को अंजाम दिया.
तत्कालीन कलेक्टर अक्षय सिंह एवं ग्वालियर सांसद महोदय द्वारा समय-समय पर मूर्ति बनने के दौरान निरीक्षण किया गया, ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा नरवर के पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संसद में भी अपनी बात रखी जिसमें उन्होंने नरवर के ऐतिहासिक महत्व को बताया साथ ही नरवर किले पर मां पसर देवी दर्शन हेतु रोप वे के लिए सरकार से मांग की,शेजवलकर द्वारा रोपवे निर्माण हेतु मध्यप्रदेश शासन की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर को भी पत्र लिखा , सांसद नरवर में संग्रहालय एवं एमपीटी के होटल के लिए भी प्रयासरत हैं.
यह पहला मौका है जब किसी सांसद द्वारा इतने प्रयास पर नरवर के पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में गंभीरता से किए जा रहे हैं , हम आशा कर सकते हैं कि आने वाला समय नरवर के लिए स्वर्णिम रहेगा.

नरवर में राजा नल दमयंती की मूर्ति स्थापित, जल्द होगा अनावरण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment