शिवपुरी: खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से श्रीमंत माधवराओ सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में देश की प्रथम महिला क्रिकेट अकैडमी का संचालन किया जा रहा है यह अकैडमी मुख्य प्रशिक्षक अरुण सिंह के नेतृत्व में निखर रही है हाल ही में महिला क्रिकेट अकैडमी की खिलाड़ी कंचन परिहार द्वारा उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए बीसीसीआई के सेंट्रल ज़ोन की टीम में अपनी जगह बनायी और अच्छा प्रदर्शन भी किया। बताना चाहेंगे कि सेंट्रल ज़ोन की टीम आठ राज्यों से चयनित खिलाड़ियों से बनी थी जिसमें कंचन ने अपनी जगह बनायी। मुख्य प्रशिक्षक अरुण सिंह का कहना है कंचन का यह प्रदर्शन उनका उच्च कोटि का प्रदर्शन है देश की महिला टीम में जल्द ही कंचन खेलते नज़र आ सकती है साथ ही एक और खिलाड़ी संस्कृति गुप्ता द्वारा अच्छा प्रदर्शन करते हुए एनसीऐ कैम्प में इंडिया बी टीम में चयन हुआ है उनके वहा अच्छें प्रदर्शन की उम्मीद है। वर्तमान में 24 खिलाड़ियों में 12 खिलाड़ी राज्य स्तरीय टीम में खेल रही है और महिला आइपीएल में भी इन खिलाड़ियों को बीसीसीआइ द्वारा रेजिस्टर कराया गया था अभी ये खिलाड़ी अच्छा कर रही है और अगले आइपीएल में खेलते नज़र आएँगे। प्रशिक्षक अरुण सिंह का यह भी कहना है की अकैडमी में खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएँ मिल रही है और ट्रेनिंग के लिए भी यहाँ बहुत ही अच्छा वातावरण है खिलाड़ी भी अपना सौ प्रतिशत दे रहे है। कंचन और संस्कृति का यह प्रदर्शन सराहनीय है। आगे और खिलाड़ी भी है जो लगातार उच्च प्रदर्शन कर रहे है। इसी उपलक्ष्य में शिवपुरी के जिलाधीश रविंद्र कुमार चोधरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह, ए॰डी॰एम॰ विवेक रघुवंशी, मुख्य प्रशिक्षक अरुण सिंह और जिला खेल अधिकारी के के खरे द्वारा कंचन परिहार को क्रिकेट की खेल सामग्री देकर प्रोत्साहित किया।

टीम इंडिया में शिवपुरी की कंचन परिहार का हुआ चयन, कंचन का हुआ सम्मान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment