शिवपुरी: सतनवाडा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी पर एक ट्रक पलटने से जाम लग गया. इससे दोनों और लगभग 22 किमी तक जाम लग गया. यह जाम इतना खतरनाक तरीके से लगा कि इस जाम में एम्बुलेंस भी फसी हुई दिखाई दी.
जानकारी के अनुसार ट्रक हिमालय की दवाइयों से भरा हुआ शिवपुरी से ग्वालियर तरफ जा रहा था. तभी खूबत घाटी पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके कारण खूबत घाटी पर जाम लगना शुरू हो गया यह जाम इतना बाद गया की 22 किलोमीटर तक यह जान लग गया. इसकी सूचना पर सतनबाड़ा थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया मौके पर पहुचे और जाम खुलवाने का प्रयास करते लगे. दोपहर तक यह जाम पुलिस की सतर्कता के बाद खुल गया. अब आबागमन में कोई समस्या नहीं हैं.







Be First to Comment