Press "Enter" to skip to content

भैंस चराने पर नाती ने दादी के साथ की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: एसपी ऑफिस में एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला ने आवेदन देकर बताया कि मेरे नाती के खेत पर भैंस चरने गई थी तो नाती आया और कहने लगा कि यह तू अपनी भैंस को यहां क्यों चरा रही है। मैंने कहा कि यहां से फसल कट तो गई है, इसीलिए आ गई इसी बात को लेकर नाती ने मारपीट कर दी।


जानकारी के अनुसार बदरवास क्षेत्र के गांव सुमैला की रहने वाली मलेश (55)पत्नी समुन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 29 मार्च शाम 4 बजे की बात है मैं अपनी भैंस चराने गई थी तो मेरी भैंस भूरा यादव के खेत की मेड़ पर पहुंच गई खेत खाली था फसल कट चुकी थी इसी बात पर शैलेन्द्र यादव आया और गाली देकर बोला तुम्हारी भैंस हमारे खेत में क्यों आ जाती हैं, मैंने कहा कि अब तो फसल कट चुकी है।

इसी बात पर से शैलेन्द्र ने मेरी मारपीट कर दी। जिससे मेरे हाथ में चोटें आई हैं और मुझमें थप्पड़ भी मारे। जिसके बाद में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने गई वहां पर मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!