Press "Enter" to skip to content

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक का भविष्य अंधकार में धकेलने कराई झूठी FIR / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के एसपी ऑफिस में आज एक युवक ने आबेदन देकर गुहार लगाई हैं. युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा हैं. और भविष्य अंधकार में चला जाएँ इसलिए मेरे खिलाफ झूठी FIR की गई हैं जिसका मुझसे कुछ भी लेना देना नहीं हैं जब लगाई हुई तब में शिवपुरी में अपने रूम पर था और मेरा रूम पार्टनर भी मेरे साथ था.

जानकारी के अनुसार शिशुपाल जाटव पुत्र बालूराम जाटव निवासी ग्राम सिरनौदा थाना तेंदुआ ने एसपी को दिए आबेदन में बताया की 18 फ़रवरी को गाँव में झगड़ा हुआ था जिसमे भगवान सिंह जाटव पुत्र रामकिशन जाटव ने थाना तेंदुआ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. एफआईआर में केशव, शिशुपाल, मलखान के नाम दर्ज कराए थे. युवक ने बताया की इस झगडे से मेरा कोई लेना देना नहीं हैं. जिस समय घटना हुई उस समय में शिवपुरी संजय कॉलोनी में था. जिसका गवाह मेरा रूम पार्टनर ओमप्रकाश जाटव हैं. हम दोनों साथ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन भविष्य अंधकार में चला जाए इसी भावना से मेरा नाम जुड़वाया गया हैं. इसके कारण में मानसिक रूप से परेशान हूँ. और परीक्षा की तैयारी भी नहीं कर पर रहा हूँ. युवक ने एसपी से निष्पक्ष जाँच कराकर नाम हटवाने की गुहार लगाई हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!