शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा शिवपुरी के समस्त थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को महिला संबंधी अपराधों मैं त्वरित कार्यवाही करने एवं गुमसुदा नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देश दिए हैं. इसी तारतम्य मे कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना फिजीकल द्वारा घर से बिना बताये कहीं चले जाने पर नाबालिक बालिका को ग्वालियर से 24 घंटे के भीतर दस्तयाव किया है.
दिनांक 29.03.2023 को फरियादिया द्वारा थाना फिजीकल आकर रिपोर्ट किया कि मेरी 16 साल की नाबालिक बालिका बिना बताये कहीं चली गई है, लगता है मेरे पड़ोस मे रहने बाला एक लड़का मेरी लड़की को बहला फुसला कर भगा कर ले गया है. उक्त रिपोर्ट पर से थाना फिजीकल पर अपराध क्रमांक 75/2023 धारा 363 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया. पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका की दस्तयाबी के लिये उसके दोस्तों एवं मिलने बालों से पूछताछ की गयी एवं तुरंत कार्यवाही करते हुये मोबाइल लोकेशन एवं सीसीटीव्ही फुटेज की जांच की गयी. अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी फिजीकल उनि. अरविन्द छारी को सूचना प्राप्त हुई की नाबालिक बालिका की लोकेशन ग्वालियर मे है. सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम बनाकर ग्वालियर रबाना किया गया जो दिनांक 30.03.2023 को रेलवे स्टेशन के वाहर से नाबालिक एवं संदेही लड़के को दस्तयाव किया गया है.
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी फिजीकल उनि. अरविंद छारी, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, सउनि. बलवीर सिंह, प्रआऱ अमित सिंह, आर. जलज रावत, म.आर. प्रियंका गौतम की सराहनीय भूमिका रही.

शिवपुरी से गायव हुई नाबालिग, BF के साथ ग्वालियर स्टेशन पर मिली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment