Press "Enter" to skip to content

थाने में शिकायत करने से थे नाराज, चार लोगों ने युवक को लात घूसों से पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी: मनपुरा में युवक को चार लोगों ने रोक लिया और लात घूसों से मारपीट कर दी। किसी विवाद में थाने में शिकायत करने से चारों नाराज थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादी माता प्रसाद पुत्र विक्रम लोधी निवासी सिरसौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार की शाम 7 बजे चचेरे भाई अतुल के संग ऊमरीकलां अपने मामा के घर जा रहा था।


मनपुरा बस स्टैंड के पास रोहित उर्फ सोलिट परिहार, जीतू परिहार, नीतेश परिहार और सुल्तान खान निवासी भौंती मिले। रास्ता रोककर बोले कि तूने हमारे खिलाफ थाने में शिकायत की थी। गालियां देते हुए कहा कि तू बहुत बड़ा नेता बनता है, आज तुझे दारू पार्टी के लिए हमें दो हजार रुपए देने पड़ेंगे।

गाली देने से मना किया तो चारों ने लात घूसों व थप्पड़ों से मारपीट कर दी। सड़क से गुजर रहे धर्मेंद्र लोधी व अतुल ने आकर बचाया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!