Press "Enter" to skip to content

चोरी हुआ लोडिंग बाहन दे रहा चोरी की बारदातों को अंजाम, CCTV में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना कस्बे से एक लोडिंग वाहन चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। चोरी हुआ लोडिंग वाहन का उपयोग चोरी की वारदातों में उपयोग में लाया जा रहा है। चोरी के वाहन से अब तक 2 चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया जिसमें चोर एक चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल भी हो गए। इधर लोडिंग वाहन चोरी की शिकायत पर खनियाधाना पुलिस ने वाहन को 3 वर्षो से एक ही स्थान पर खड़ा बताते हुए वाहन की कीमत महज 35 हजार रुपए आंकते हुए लोडिंग वाहन की चोरी की शिकायत दर्ज कर ली है।


जबकि वाहन मालिक का कहना है कि लोडिंग वाहन उसकी कमाई का जरिया था। उसी से उसके घर का खर्चा चलता था।

पहले जाने पीड़ित की शिकायत

खनियाधाना कस्बे के रहने वाले प्रशांत शाहू उम्र 25 वर्ष ने बताया कि 25 मार्च की रात उसके घर के बाहर खड़ी हुई लोडिंग वाहन UP 93 T 3059 चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत मैंने खनियाधाना थाने में 26 मार्च को दर्ज कराई थी। पुलिस ने लोडिंग वाहन की कीमत 35 हजार रुपए आंकते हुए उसे 3 साल से खड़ा बताते हुए वाहन चोरी का मामला दर्ज किया जबकि उसका लोडिंग वाहन हर रोज भाड़े के लिए जाता था।

लोडिंग के जरिए 2 बार किया चोरी का प्रयास, एक में मिली चोरों को सफलता

प्रशांत शाहू ने बताया कि लोडिंग वाहन चोरी होने के बाद पिछोर क्षेत्र के छोटी दविया में चोरों ने मेरे लोडिंग वाहन से गांव के मवेशियों को चोरी करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की सजगता से चोरी की कोशिश नाकामयाब रही। इसके बाद चोरों ने जिले के ईसागढ़ कस्बे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर ईशागढ़ कस्बे से एक व्यापारी के गोदाम से सरसों और उड़द को भरकर ले गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। इसकी सूचना भी खनियाधाना पुलिस को दी गई है जबकि चोरी हुआ वाहन लगातार चोरी की घटना में उपयोग में लाया जा रहा है। खनियाधाना पुलिस ने चोरी हुए वाहन की तलाश तेज कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!