Press "Enter" to skip to content

डेढ़ साल की उम्र में पिता ने लगाई फांसी लगाई, मां ने दूसरी शादी कर ली, कैसे पढ़ाई और गुजारा करूं / Shivpuri News

शिवपुरी: मैं जब डेढ़ साल की थी तब पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने दादा-दादी के पास छोड़कर किसी दूसरे से शादी कर ली। पालन-पोषण दादा-दादी कर रहे थे, जिन्होंने आठवीं तक मुझे पढ़ाया और अब छोड़ दिया। मेरी देखरेख करने वाला कोई नहीं। कहां से मैं पढ़ाई करूं और कैसे अपना जीवन गुजारू।


यह फरियाद लेकर पिछोर अंतर्गत आने वाले बदरवास गांव की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कलेक्ट्रेट पहुंची तो अधिकारियों ने उसके आवेदन को शिक्षा विभाग और महिला बाल विकास विभाग को कार्रवाई करने के लिए दे दिया।

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने बताया कि कक्षा 8 तक उसे चाचा ने पढ़ाया फिर इसके बाद गांव के शिक्षक ने उसे 10वीं 12वीं कराई। अब शिवपुरी के तुलसी नगर में निवास करती है। वह आगे पढ़कर अपना भविष्य बनाना चाहती है, लेकिन उसके पास आर्थिक व्यवस्था नहीं है ।

उसके जो अब तक के दस्तावेज हैं उन मार्कशीट में पिता के नाम की जगह चाचा का नाम चढ़ा है। जिसकी जगह संशोधन होना अनिवार्य है। यह बात शिक्षा विभाग के अधिकारी कह रहे हैं, लेकिन मेरे पास कोई दस्तावेज नहीं है मैं कैसे इसमें सुधार करा सकती हूं । इस पर छात्रा के आवेदन को कार्रवाई के लिए डिप्टी कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की ओर बढ़ा दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!