Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस की नपा चुनाव की तैयारी, जिलाध्यक्ष ने हर वार्ड से भेजे पांच नाम / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस  संगठन स्तर पर नगर पालिका चुनावों की तैयारी में जुट गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि पीसीसी के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा ने लगभग एक माह बाद होने वाले संभावित निकाय चुनावों को लेकर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का कार्य शुरू कर दिया है। पं. श्रीप्रकाश ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश जारी कर प्रत्येक वार्ड से पांच-पांच नाम जिला कांग्रेस कमेटी को भेजने को कहा है तथा सभी ब्लॉकों में दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे जिनके माध्यम से यह नाम फायनल कर जिला कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे जहां से स्कूटनी कर यह पैनल पीसीसी को भोपाल भेजा जाएगा।

माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता केपी सिंह कक्काजू की पूरे जिले के टिकट फायनल करने में अंतिम मुहर लगेगी। कांग्रेस ने सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है कांग्रेस के सदस्य को ही टिकिट दिया जाएगा। सदस्य बनने के लिये जिला कांग्रेस से तथा ब्लॉक स्तर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!