Press "Enter" to skip to content

बलारपुर के जंगल में मिली सिर कुचली लाश, फक्कड़ कॉलोनी के राजेश सेन के रूप में हुई पहचान / Shivpuri News

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बलारी माता मंदिर के रास्ते एक सिर कुचली लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुरवाया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की तो मृतक की जेब में रखे आधार कार्ड से मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान फिजिकल थाना क्षेत्र के फक्कड़ काॅलोनी निवासी 25 साल के राजेश सेन पुत्र गंगाराम सेन के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार राजेश सेन मंगलवर सुबह घर से निकला था लेकिन कुछ बता के नहीं गया। राजेश की सिर कुचली लाश नेशनल पार्क में स्थित बलारी माता के मंदिर के रास्ते में मिली है। जिस जगह राजेश का शव मिला है उस स्थान से बलारी माता का मंदिर की दूरी ढाई से तीन किलोमीटर है। बता दें, चैत्र नवदुर्गा की सप्तमी आज बलारी माता मंदिर पर आज मेले का आयोजन किया जाता है। सम्भवत राजेश सेन आज मेला देखने के लिए बलारपुर के लिए निकला हो। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया हो या फिर किसी रंजिश का शिकार हुआ हो पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

किसी के सामने नहीं हुई घटना

जानकारी के अनुसार सुरवारा थाना पुलिस को सुचना मिली थी आज सुबह आठ बजे नेशनल पार्क के माधव नेशनल पार्क की सीमा के भीतर बलारपुर के रास्ते में एक युवक का शव डला हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस ने पाया की युवक का सर कुचला हाल में है प्रथम दृष्ट्या अनुमान लगाया जा रहा रहा है कि किसी वाहन के टायर की चपेट में आने से राजेश की मौत हुई है लेकिन पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आज सप्तमी के दिन बलारी माता मंदिर मेला भरा हुआ है।

इसी के चलते हजारो श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं, इसके बावजूद घटना होते किसी ने भी नहीं देखी साथ ही जंगल में बाघों के चलते चप्पे-चप्पे पर वन कर्मी तैनात है। उन्हें भी इस बात की सूचना नहीं लग सकी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!