Press "Enter" to skip to content

महिला को गला दबाकर फांसी पर टांगने वाला छठवां आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: दिनारा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के प्रकरण में रविवार को छठवें व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब एक आरोपी फरार चल रहा है। दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि 7 सितंबर 2022 को वर्षा (20) पत्नी पुष्पेंद्र जाटव निवासी रायगढ़ डामरौन की दहेज के चलते गला दबाकर हत्या कर दी थी।


एसडीओपी करैरा द्वारा मामले की विवेचना की गई। पीएम रिपोर्ट में पहले गला दबाने पाया गया। जांच में सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया था। पांच को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब रविवार को मनीष पुत्र देवीसिंह जाटव निवासी सनौरा थाना जिगना जिला दतिया को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सातवां पंजाब जाटव फरार है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!