Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की सीमा से निकला अतीक अहमद का काफिला, मूंछ पर ताव देते हुए कहा की नहीं लगता डर / Shivpuri News

शिवपुरी: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद का काफिला मप्र के शिवपुरी जिले गुजरते हुए उप्र झांसी में एंटर कर चुका है. अतीक अहमद को UP पुलिस गुजरात के अहमदाबाद से UP के प्रयागराज लेकर जा रही है. ऐसे में अतीक को देखने के लिए कई लोग भी दूर दूर से इस रूट पर पहुंचे जहां से उसे ले जाया जा रहा था। हालांकि कोई उसे देख नहीं पाया. ऐसे में देखने पहुंचे लोगों का कहना है था की ऐसे लोगों को तो देश में रहना ही नहीं चाहिए, वहीं धीरु राजपूत का कहना था की ऐसे बदमाशों को तो खत्म कर देना चाहिए.

सोमवार सुबह मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हुए शिवपुरी के रामनगर टोल प्लाजा से गुजरा यहां सुबह करीब 6.30 बजे अतीक अहमद को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैन से नीचे उतारा गया. इस दौरान अतीक ने मूंछ पर ताव दिया और पहले कुछ भी कहने से मना किया. लेकिन, जब उससे दोबारा पूछा गया कि जिस तरह की खबरें चल रही है क्या आपको डर लग रहा है तो उसने जवाब देते हुए कहा कि काहे का डर, मुझे कोई डर नहीं लग रहा है. इसके बाद हाथ हिलाते हुए वह बैन की तरफ बढ़ गया. वहीं, अतीक को ले जा रहे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आप खुद ही देख लीजिए क्या हाल है.

पुलिस के काफिले ने अब तक 15 घंटे यानी रविवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक करीब 850 किमी का सफर तय कर लिया है. UP पुलिस अतीक को रविवार शाम को 6 बजे साबरमती जेल से लेकर निकली थी. अतीक को प्रयागराज के MP-MLA स्पेशल कोर्ट में 28 मार्च को पेश किया जाएगा.

ये काफिला शिवपुरी के करैरा और दिनारा कस्बे से सटे हुए फोरलेन से होते हुए यूपी के झांसी पहुंचा. बता दें, यह काफिला गुजरात से होकर राजस्थान, मध्यप्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा. यह काफिला गुजरात से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगा.

मप्र में 130 किमी का तय किया सफर

मध्यप्रदेश की सीमा की बात करें तो राजस्थान के कोटा होते हुए बारां जिले के बाद राजस्थान के आखरी बॉर्डर कस्वा थाने कस्बे को पार करते हुए मध्यप्रदेश की सीमा में दाखिल हुआ। मध्यप्रदेश की सीमा में लगभग अतीक अहमद को ले जाने वाला काफिला लगभग एक सौ तीस किलोमीटर का सफर तय किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!