Press "Enter" to skip to content

खोड़ के नवनिर्मित स्टेडियम में जल्द होंगे टेनिस बॉल क्रिकेट मैच / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश शासन की खेल एवं युवा कल्याण कैबिनेट मंत्री, श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के द्वारा खेल मंत्री रहते हुए.

ग्रामीण क्षेत्र के युवा बालक बालिकाओं पर विशेष ध्यान देकर ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को विश्व स्तर तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते खेल मंत्री के द्वारा खोड़ क्षेत्रवासियों को एक भव्य खेल स्टेडियम के रूप में बहुमूल्य सौगात दी गई है। जिसका उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना एवं इन खिलाड़ियों को उचित वातावरण प्रदान करते हुए विश्व स्तर तक पहुंचाना है। स्टेडियम के निर्माण के बाद आज खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन पर जिला खेल अधिकारी एवं निजी सचिव राजेंद्र शिवहरे खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया व भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के समक्ष एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें शीघ्र ही खोड़ स्टेडियम पर होने बाले टेनिस बॉल क्रिकेट के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए। क्रिकेट टूर्नामेंटों को खेलो इंडिया की तर्ज पर सफल बनाने का आह्वान किया। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नवनिर्मित स्टेडियम का नाम अम्मा महाराज विजय राजे सिंधिया खोड़ स्टेडियम रखने का प्रस्ताव रखा। खोड़ स्टेडियम पर आयोजित इस मीटिंग में जिला खेल अधिकारी के के खरे,निजि सचिब राजेंद्र शिवहरे, खोड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी, बृजमोहन निगोती, राज नारायण रूसिया, अभिषेक, बरसिया, आबिद खान,राजकुमार लोधी, शिशुपाल परिहार, राहुल भार्गव, नवीन भार्गव, महेश परिहार, खेमराज आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!