Press "Enter" to skip to content

कोल्डड्रिंक गोदाम से हजारों की नकदी, कैमरा सहित DVR ले गए चोर, मालिक सोता रहा ऊपर / Shivpuri News

शिवपुरी के विवेकानंद कॉलोनी में चोरों ने कोल्ड ड्रिंक के गोदाम पर चोरी की। चोर यहां से हजारों रुपए नकदी सहित सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर को चुराकर अपने साथ ले गए हालांकि गोदाम के ऊपर गोदाम मालिक भी निवास करता है लेकिन गोदाम मालिक को चोरी की वारदात की भनक तक नहीं लगी। चोरी की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।


सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे कुलदीप शर्मा ने बताया कि रात करीब 3:00 बजे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर हमारे कोल्डड्रिंक के गोदाम के मुख्य दरवाजे पर लगे तालों को तोड़कर गोदाम में प्रवेश किए। चोरों ने अलमारी में रखे 50 हजार रुपए नगदी चोरी कर लिए।

डीवीआर, कैमरे ले गए साथ

कुलदीप शर्मा ने बताया कि चोरों ने गोदाम के बाहर लगे 2 कैमरे के केविलों को काट दिया इसके बाद गोदाम के अंदर दो कैमरों को चोरी कर लिया चोर अपने साथ डीवीआर सहित एलईडी को भी ले गए हैं। चोरी की वारदात का पता उन्हें सुबह सात बजे लगा। इसके बाद कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा हूं। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!