शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क लाए गए तीन बाघों में से शुक्रवार को एक बाघिन को बाड़े से फ्री रेंज में छोड़ दिया गया है। सीसीएफ ने बताया कि बाघिन को बाहर निकालने के लिए बाड़े के दरवाजे खोल दिए गए थे। शाम साढ़े 5 बजे बाघिन बाड़े से बाहर निकलकर जंगल में चली गई। इस बाघिन को बांधवगढ से लाया गया था।
तीन दशक बाद एक बार फिर मादा बाघ माधव नेशनल पार्क खुले में विचरण कर रही है। इससे पहले 20 मार्च को सतपुड़ा से लाए गए बाघ को बाड़े से खुले में छोड़ा गया था। माधव नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम शर्मा ने बताया कि अब सिर्फ पन्ना से लाई लगी बाघिन को बाड़े में रखा गया है। उसे भी जल्द बाड़े से छोड़ दिया जाएगा।
5 बाघों की मिली है स्वीकृति
बता दें कि माधव नेशनल पार्क को 5 बाघों को लाने की स्वीकृति मिली है, जिनमें से दो बाघ 10 मार्च को बाड़े छोड़े गए थे। 10 मार्च को बाघों की पहली खेप में एक मादा और एक नर बाघ को सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा छोड़ा गया था। इसके दो दिन बाद पन्ना से लाई गई बाघिन को बाड़े में छोड़ दिया गया था। बता दें कि एक नर को सतपुड़ा नेशनल पार्क से लाया गया था दो बाघिन को बांधवगढ़ सहित पन्ना टाइगर रिजर्व से लाया गया था।

माधव नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ी गई बाघिन, बाघ पहले छोड़ा जा चुका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment