Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पहले भी कई बार चढ़ चुका हैं / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र से एक शराबी का टंकी पर चढ़कर उत्पाद मचाने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया गया है कि युवक शराब के नशे का शौकीन है इससे पहले भी युवक कई बार नशे के हाल में टंकी पर चढ़ चुका है। देहात थाना पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त युवक को जैसे-तैसे समझा बुझाकर टंकी से नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


टंकी से गिरकर हो चुका है घायल

देहात थाना के लुधावली का रहने वाला 40 साल का अशोक राठौर इससे पहले भी पानी की टंकी पर नशे के हाल में चढ़ चुका है। बीते 30 नवंबर 2021 को अशोक राठौर टंकी पर चढ़कर कलाबाजी दिखाते हुए घायल हो चुका है। क्षेत्रवासियों की माने तो अशोक अब तक आधा दर्जन बार इसी पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। अशोक पहले पास की कलारी पर दम भर शराब पी लेता है और कभी भी ऐसी हरकत करने लगता है।

देहात थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि बीते शाम उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ है मौके पर पहुचे तो युवक की पहचान अशोक राठौर के रूप में हुई। युवक शराब के नशे में पहले भी इसी टंकी पर चढ़ चुका है। युवक को समझा बुझाकर पानी की टंकी से नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है साथ ही सिंध जलावर्धन योजना से जुड़े अधिकारियों को उक्त टंकी के जीनों को पूरी तरह से कबर्ड करवाने का पत्र भी लिखा गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!