शिवपुरी: खनियांधाना बिकाशखण्ड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में एक शिक्षिका स्कूल की कक्षा में छात्र-छात्राओं के साथ बॉलीवुड के गानों पर नाचते हुए दिखाई दे रही है। इस मामले में जब स्कूल के जिम्मेदारों से जानकारी चाही गई तो उन्होंने मामले की जानकारी देने की बजाय फोन काट दिया।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें माध्यमिक विद्यालय स्तर के कुछ छात्र-छात्राएं स्कूल की एक कक्षा में साउंड सिस्टम पर बॉलीवुड के गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में स्कूल की एक शिक्षिका भी छात्र-छात्राओं के साथ नाचती हुई नजर आ रही है और एक शिक्षिका कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो खनियाधाना विकासखंड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर का बताय जा रहा है। इस वीडियो पर देखने वाले लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि जब इतनी छोटी उम्र में बच्चों को मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी जैसे गानों पर साथ में डांस करने का पाठ पढ़ाया जाएगा तो फिर आगे इन नन्हे-मुन्ने बच्चों का भविष्य क्या होगा भले ही मध्यप्रदेश शासन शिक्षा के प्रति कितने ही जतन कर ले पर इन जैसे शिक्षिकाओं की वजह से शिक्षा बच्चों तक नहीं पहुंच पा रही है और ऐसे ही बच्चों की शिक्षा को चौपट किया जा रहा है जब इस संबंध में खनियाधाना बीआरसीसी से संपर्क करना चाहा तो वह ऑफिस में नहीं मिले फोन के द्वारा संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि मैं बाहर हूं जैसा ही मैं आता हूं आपको कॉल करके बुला लूंगा.

मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी, स्कूल में बच्चों सहित शिक्षिका का डांस का वीडियो वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment