Press "Enter" to skip to content

ठेकेदार ने बिजली का उपयोग किया ओर बिल मंडी के खाते में डाला, मंडी सचिव ने नहीं दिया जवाब, मंडी में अंधेरा / Shivpuri News

शिवपुरी: पिपरमा रोड स्थित अनाज मंडी शिवपुरी का बकाया 5.50 लाख का बिल जमा नहीं कराने पर कंपनी ने बुधवार को कनेक्शन काट दिया है। कनेक्शन कटने से बुधवार की शाम सूरज ढलते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब गया। डाक लगाने के बाद तौल और परिवहन देर शाम तक रहता है, लेकिन अंधेरे की वजह से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


जानकारी के मुताबिक कृषि उपज मंडी समिति शिवपुरी पर बिजली कंपनी का 5.50 लाख रु. का बिल बकाया चला आ रहा है। बकाया राशि जमा नहीं कराने पर कंपनी की तरफ से मार्च की शुरुआत में नोटिस जारी किया गया। डीजीएम का कहना है कि सचिव ने नोटिस का जबाव तक नहीं दिया। बकाया राशि जमा नहीं होने पर कनेक्शन काट दिया है। हालांकि मंडी सचिव हरेंद्र सिंह का कहना है कि कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर कनेक्शन वापस जुड़वा रहे हैं। इधर कनेक्शन कटने से पूरा मंडी परिसर अंधेरे में डूब गया है। बता दें कि मंडी परिसर स्थित गोदाम से व्यापारी का तीन लाख रु. से अधिक कीमत का माल चोरी जा चुका है। परिसर में अभी तक सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। ऊपर से लाइट कटने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है।

ठेकेदार ने बिजली का इस्तेमाल किया, बिल मंडी के खाते में डाला
चार साल पहले पिपरसमां पर नई मंडी का कार्य कराया गया। ठेकेदार ने बिजली का इस्तेमाल किया। काम खत्म करने के बाद ठेकेदार ने बिल जमा नहीं किया। अब बिल मंडी के खाते में डला है जो बकाया चला आ रहा है। मंडी बोर्ड की तरफ से ठेकेदार पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

बकाया राशि जमा नहीं की जा रही थी
हर माह बिल के साथ बकाया राशि जमा नहीं की जा रही थी। मार्च की शुरूआत में ही मंडी सचिव को नोटिस जारी किया था, लेकिन जबाव नहीं आया। 5.50 लाख रु. बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया है। राशि जमा होते ही कनेक्शन जुड़वा देंगे। – अरुण शर्मा, डीजीएम, बिजली कंपनी संभाग शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!