Press "Enter" to skip to content

अतिक्रमण: तहसीलदार के हटते ही गुमठियां रखीं, अब पत्थर डालकर रास्ता बंद किया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर सेसई सड़क में फोरलेन हाइवे किनारे गुमठियां रखकर अतिक्रमण कर लिया है। पक्की दुकानों के आगे गुमठियां रखने से दुकानदारों ने शिकायत कर दी थी। तत्कालीन तहसीलदार ने छह माह पहले गुमठियां हटवा दी थीं। लेकिन कोलारस तहसीलदार के हटते ही गुमठियां वापस रखकर अतिक्रमण कर लिया है।


अब पक्की दुकानों वाले दुकानदारों को सबक सिखाने के लिए पत्थर डालकर रास्ता तक बंद कर दिया है। मामले की कोलारस पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है। मेडिकल स्टोर व किराना स्टोर संचालक विष्णु गोयल का कहना है कि सेसई सड़क गांव में फोरलेन हाइवे किनारे सरकारी जमीन पर तीन गुमठियां व एक टपरिया बनाकर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।

तत्कालीन तहसीलदार ने शिकायत पर उक्त गुमठियां हटवा दी थीं, लेकिन तहसीलदार का तबादला होते हुए गुमठियां वापस रख ली हैं। वहीं एनएचएआई द्वारा भी दो-दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं। लेकिन एनएचएआई अधिकारी कार्रवाई करने नहीं आए। वहीं इस मामले की कोलारस पुलिस थाने में शिकायत की है। इसके अलावा सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज करा दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!