शिवपुरी: माधव नेशनल पार्क में बाघों के आने के बाद माधव नेशनल पार्क और माधव नेशनल पार्क में स्थित प्राचीन बलारी मां के मंदिर के महंत सहित श्रद्धालुओं के बीच तनातनी शुरू हो गई है। हालांकि बीते रोज जिला प्रशासन ने माधव नेशनल पार्क प्रबंधन और बलारी मां मंदिर कमेटी से जुड़े हुए लोगों के साथ बैठक कर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे जिसमें मंदिर दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को कुछ नियमों का पालन करते हुए माधव नेशनल पार्क में प्रवेश करने की स्वीकृति मिल गई थी। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से बैठक में लिए गए निर्णय को दरकिनार करते हुए आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही माधव नेशनल पार्क प्रबंधन ने बलारी मंदिर जाने वाले दरवाजे पर ताला डाल दिया। इसके चलते सैकड़ो श्रद्धालुओं को मां बलारी के दर्शन नसीब नहीं हो सके थे। सुबह के वक्त पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ा था।
धरने पर बैठ गए थे महंत, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को रोके जाने की सूचना पर बलारी मंदिर के महंत प्रयाग भारती धरने पर बैठ गए थे। जिन्हें देख श्रद्धालुओं की भीड़ भी जुटने लगी थी। मौका स्थिति को समझते हुए जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम अंकुर गुप्ता सहित अन्य आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा था। इसके बाद नेशनल पार्क के आला अधिकारियों से बात कर तत्काल माधव नेशनल पार्क के दरवाजे को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हो सकी थी।
माधव नेशनल पार्क की यह है दलील
माधव नेशनल पार्क एसीएफ अनिल सोनी भी आज माधव नेशनल पार्क के मुख्य द्वार पहुंचे थे। एसीएफ का कहना है कि हर बार नेशनल पार्क में चैत्र नवरात्रों में श्रद्धालुओं के लिए नेशनल पार्क में अनुमति दी जाती रही है। चैत्र नवरात्रि में नेशनल पार्क में कई बार कई हेक्टेयर में आग भड़की है। जिसके चलते वन्य प्राणियों को परेशानी हुई है। इस बार माधव नेशनल पार्क को बाघ की सौगात मिली है। इस सौगात को संजोकर रखना उनकी और जनता की भी जिम्मेदारी है। ऐसे कई लोग नेशनल पार्क से मंदिर के मुख्य रास्ते को छोड़कर अन्य रास्ता पकड़ लेते हैं। ऐसे में बाघ हमला भी कर सकता है दोनों ही कंडीशन में इंसान और बाघ को खतरा है। इसी के चलते सावधानी बरती जा है।
महंत बोले- शेर पहले भी थे, लेकिन अब पहुंचाई जा रही आस्था पर ठेस
बलारी मंदिर के महंत प्रयाग भारती का कहना है कि मां बलारी का मंदिर वर्षों पुराना है। एक समय में यहां पहले भी शेर हुआ करते थे उस जमाने में भी यहां श्रद्धालु आते थे लेकिन इस बार माधव नेशनल पार्क के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंचाई जा रही है। बीते रोज हुई कलेक्ट्रेट की बैठक में कलेक्टर के समकक्ष सभी बिंदुओं पर वार्तालाप हो गई थी जिसमें मेले का लगना तक शामिल था लेकिन नेशनल पार्क पर अधिकारी अपनी हठधर्मिता पर उतारू है वह श्रद्धालुओं को मंदिर में आने से रोक रहे हैं। अगर उनके द्वारा ऐसा किया गया है तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे और अपने प्राण त्याग देंगे लेकिन माता के दर्शन करने से श्रद्धालुओं को नहीं रुकने देंगे।
श्रद्धालु बोले – रोका तो कर देंगे चक्काजाम
बलारी मां के मंदिर में मौजूद श्रद्धालु विनय राज शर्मा ने कहा कि हर बात चैत्र नवरात्रों में करीब 2 लाख की संख्या में श्रद्धालु मां बलारी के दर्शन करने पहुंचते हैं लेकिन इस बार माधव नेशनल पार्क के प्रबंधक श्रद्धालुओं को मंदिर में आने से रोक रहे हैं। ऐसे में अंचल के श्रद्धालुओं में रोष बढ़ता ही जा रहा है यही स्थिति रही तो वह हाईवे पर चक्का जाम कर देंगे और इसका जिम्मेदार माधव नेशनल पार्क के प्रबंधक होंगे।
बेटे के लिए मांगी थी मन्नत, नहीं हो सकी पूरी
कोलारस कस्बे के रहने वाली लक्ष्मी धाकड़ ने बताया कि मेरा बेटा डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहा था मैंने मां बलारी से मन्नत मांगी थी कि अगर मेरा डॉक्टर बन जायेगा तो वह कोलारस से मां बलारी के मंदिर तक पैदल यात्रा करेंगी। इसके बाद मेरे बेटे का NEET UG में सिलेक्शन हो गया था आज वह मन्नत पूरी होने पर अपनी पैदल यात्रा कर मंदिर की ओर बढ़ रहीं थी। लेकिन उन्हें मंदिर तक पैदल यात्रा करने से वन कर्मियों ने रोक दिया। इसके चलते उनकी मन्नत अधूरी रह गई। मिन्नते करने के बाद वनकर्मियों ने उन्हें कार के जरिए मंदिर तक आने दिया।
आज इन बिंदुओं पर बनी सहमति
आज शिवपुरी एसडीएम अंकुर गुप्ता माधव नेशनल पार्क स्थित मां बलारी के मंदिर पहुंचे थे जहां एसीएफ अनिल सोनी भी मौजूद थे इसके अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक अमला सहित मंदिर कमेटी के सदस्य भी थे। जहां मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए माधव नेशनल पार्क के दरवाजे खोल दिए गए है लेकिन कुछ नियम भी बनाए गए हैं। इन नियमों के तहत पैदल जाने वाले श्रद्धालु एक जत्थे के रूप में माधव नेशनल पार्क के गेट से अंदर प्रवेश करेंगे। इस जत्थे में कम से कम 20 लोगों का सामिल होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त निजी वाहन ने श्रद्धालु मंदिर तक जा सकते है लेकिन उन्हें बीच जंगल मे बिना किसी कारण के रुकने की अनुमति नहीं है।

माधव नेशनल पार्क प्रबंधन ने बलारी मंदिर पर ताला जड़ा, श्रद्धालु नहीं कर पाए दर्शन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment