Press "Enter" to skip to content

रोजगार सहायक प्रियंका गुप्ता सचिव को नहीं सौप रही सचिव को चार्ज, कुटीर के बदले मांगती हैं रिश्वत / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के खनियांधाना के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचयात अमरपुर देवरा ब्लॉक में रोजगार सहायक प्रियंका गुप्ता को सचिव का प्रभार सौंपा गया था. एक माह पूर्व प्रियंका गुप्ता को सचिव के पद से हटा दिया गया था. लेकिन प्रियंका गुप्ता सचिव को चार्ज नहीं दे रही हैं. जिससे समस्त ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के कार्यों में समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं.

जानकारी के अनुसार आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया की ग्राम पंचायत अमरपुर में प्रियंका गुप्ता जो की रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ हैं. जिन्हे सचिव का प्रभार सौंपा गया था. एक माह पूर्व प्रियंका गुप्ता को सचिव के पद से हटा दिया गया था. और सचिव फूल सिंह को प्रभार सौंपा हैं. लेकिन रोजगार सहायक प्रियंका गुप्ता द्वारा चार्ज नहीं दिया जा रहा हैं. जिससे ग्राम पंचायत के समस्त कार्य प्रभावित हो रहे हैं. प्रियंका गुप्ता गाँव के ग्रामवासियों को कुटीर दिलाने के मामले में रुपए मांग लिए हैं. जिससे गाँव की जनता परेशान हैं. रोजगार सहायक प्रियंका गुप्ता को सचिव के पद से हटाकर फूल सिंह को सचिव का चार्ज दिया जाए. जिससे ग्राम पंचायत के कार्य सुचारु रूप से चलते रहें. जिससे समस्त ग्रामवासियों को योजनाओं का लाभ मिल सकें.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!