Press "Enter" to skip to content

ट्रक में भड़की आग, ड्राइवर हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, जलकर खाक हुआ ट्रक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले बदरवास थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर ग्राम बूढ़ाडोंगर के पास एक चलते ट्रक में आग भड़क गई। आग लगने की भनक लगते ही ट्रक ड्राइवर और हेल्पर ने कूद कर जान बचाई। कुछ देर में ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट का होना बताया गया है। आगजनी में ट्रक में भरा माल जलकर खाक हो गए। बदरवास पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP09HH8127 मुर्गी दाना भर कर इंदौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक रोज पूर्व आधी रात को ट्रक की वायरिंग में हुए शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ट्रक में लगी आग के कारण उसमें भरा मुर्गी दाना जलकर पूरी तरीके से खाक हो गया।

ट्रक में आग लगने के बाद ट्रक में सवार चालक सुभाष पुत्र मोहर सिंह व बबलू पुत्र गोपीराम धानुक निवासी मेहगांव भिंड ने ट्रक में से कूंद कर अपनी जान बचाई और मौके से भाग गए। जब हाईवे जलते हुए ट्रक की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने सुबह करीब चार बजे बदरवास से फायर बिग्रेड मंगाकर जलते हुए ट्रक में आग पर काबू पाया। फिलहाल सूचना के आधार बदरवास थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!