Press "Enter" to skip to content

कलेक्ट्रेट में पेट्रोल लेकर पहुंचा युवक, कहा शिक्षक की दबंगई व प्रशासन की असुनवाई से परेशान हो गया, अब यहीं आत्महत्या करूंगा / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में उस समय खलबली मच गई जब एक युवक असुनवाई से परेशान होकर पेट्रोल लेकर वहां पहुंच गया। यहां अधिकारियों से उसने इच्छा मृत्यु की मांग की, लेकिन अधिकारियों की समझाईश के बाद उसने अगली सुनवाई तक का समय प्रशासन को दिया। युवक ने कहा कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा जिसका दोषी प्रशासन होगा।

अपनी फरियाद सुनाते हुए युवक कल्याण प्रसाद मोदी ग्राम निजामपुर मगरौनी ने कहा कि मेरा मकान अति बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसको वह बना रहा था किंतु पड़ोस में रहने वाले दबंग युवक भवानी शंकर जोशी निवासी ग्राम निजामपुर मगरौनी जो पेशे से शिक्षक है व मनोज पुत्र भवानी जोशी आदि भवन का निर्माण नहीं होने दे रहे है। आए दिन वह जानलेवा हमारे व मारपीट करता है। शिक्षक ने अपने मकान में सीसीटीव्ही कैमरा लगवाया है जिसका फोकस मेरे आंगन में कर दिया है जिस कारण बहू-बेटियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं शिक्षक आए दिन पुलिस थाने जाकर उसकी झूठी शिकायत दर्ज करवाता है। मामले को लेकर मैंने सीएमओ मगरौनी, तहसीलदार नरवर व जनसुनवाई में कई आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेरा क्षतिग्रस्त मकान खुला हुआ पड़ा है जिसको दबंगों के चलते बनवा नहीं पा रहा है। असुनवाई होने के कारण मेरा मानसिक संतुलन खराब हो गया हैं इसलिए मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। शिक्षक ने अधिकारियों से कहा कि अगर इस बार उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा और उसके परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!