शिवपुरी। अभिभाषक संघ शिवपुरी के पदाधिकारियों के चुनाव 23 नबंवर को होने जा रहे हैं। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिभाषक संघ के सदस्य अपना-अपना मत देकर चुनाव करेंगे। जबकि लायब्रेरियन पद पर राजकुमार शाक्य और 11 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र समाधिया और सुरेश धाकड़ के बीच सीधा संघर्ष है। विगत चुनाव में भी शैलेंद्र समाधिया ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। लेकिन वह निर्वाचित अध्यक्ष विनोद धाकड़ से कड़े संघर्ष में पराजित हो गए थे।
उपाध्यक्ष और सचिव पद पर जहां सीधा संघर्ष है। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। मतगणना 24 नबंवर को होगी।उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र सिंह सिकरवार और राजीव शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। सचिव पद के लिए भरत ओझा और पंकजा आहूजा आमने सामने हैं। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए गोपाल व्यास, ओमप्रकाश भार्गव तथा संजय शर्मा के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। खास बात यह है कि किसी भी पद के लिए मुकाबला एकतरफा नहीं है।






Be First to Comment