शिवपुरी। साहब…! गांव के दबंग लोग हमारी जमीन को हथियाना चाहते हैं। बीते रोज दबंगों ने हमारी घर में घुसकर मारपीट की और घर का सामान तोड़ दिया और धमकी दी कि अगर जमीन नहीं छोड़ी तो सारे खानदान को खत्म कर देंगे। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी की लेकिन दबंगों की राजनीतिक पहुंच के चलते पुलिस ने सही रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब आपके पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं। यह बात बृजमोहन कुशवाह, िरिओम, धीरज, जुगराज, लक्ष्मीबाई, देवकी, भूरिया निवासी ग्राम चंदौरिया थाना कोलारस ने एसपी ऑफिस में अपनी फरियाद सुनाते हुए कही।
आवेदन के माध्यम से बृजमोहन ने बताया कि गांव के दबंगरामसिंह, नारायणसिंह, घनश्याम, तेजपालसिंह, अरविंद, मनीष, घूमन, छुटुआ, रव्वा उनकी जमीन हथियाना चाहते हैं और इसी को लेकर आए दिन विवाद करते रहते हैं। उक्त लोग राजनीतिक पहुंच के चलते आए दिन हमें डराते-धमकाते हैं व गाली-गलौंज करते हैं। जब पुलिस में शिकायत करने जाते हैं तो हमारी सुनवाई नहीं की जाती है।
17 नवंबर को शाम के 6-7 बजे रामसिंह दांगी अपनी बंदूक लेकर आधा दर्जन लोगों के साथ घर आया जिनके हाथ में सरिया, लाठी आदि थे। उक्त लोगों ने घर में आकर गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान उन्होंने घर की महिलाओं तक को नहीं छोड़ा और उनकी भी मारपीट कर दी। इसके साथ घर का सामान भी तोड़फोड़ दिया। आरोपितों ने धमकी दी कि अगर जमीन नहीं छोड़ी तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। घटना के बाद हम पुलिस में शिकायत करने पहुंचे तो वहां रामसिंह पहुंच गया और बोला कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। वहीं पुलिस ने भी हमें काफी देर तक बैठाए रखा और हमारी रिपोर्ट भी सही नहीं लिखी। अब आपके पास आए हैं कृपया मामले में उचित कार्रवाई करवाएं।






Be First to Comment