शिवपुरी। शिवपुरी के नरेंद्र नगर में रहने वाली एक महिला रामश्री रावत का एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में महिला अपने पति सरदार सिंह को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए कह रही है कि अगर उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई तो वह उसे घर में खाना नहीं देगी। इस ऑडियो की सत्यता जानने के लिए जब महिला से सम्पर्क किया गया तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपने पति से कहा था कि अगर आज वैक्सीन नहीं लगवाई तो घर में रोटी नहीं मिलेगी। पत्नी की धमकी के बाद पति ने शनिवार को वैक्सीन लगवाने के आश्वाशन दिया है।
पति को छोड़ सबको लग गई वैक्सीन
सरदार सिंह के परिवार में उसे छोड़कर सबको वैक्सीन लग चुकी है। ऐसे में महाअभियान से जुड़े कर्मचारी लगातार उसके घर पर आ रहे हैं, परंतु सरदार हर बार किसी अज्ञात डर के कारण वैक्सीन लगवाने से भाग जाता है। यही कारण रहा कि आज पत्नी ने फोन लगाकर पति को धमकी देते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।






Be First to Comment