कोलारस: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 21 फरवरी को लकवासा में विकास यात्रा में शामिल हुए थे इसी दौरान लुकवासा सरपंच पति भाजपा नेता हरिओम रघुवंशी ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा था इसमें प्रमुख रूप से लुकवासा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग की थी
हरिओम की मांगों को मंत्री सिंधिया ने प्रमुखता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मांग पूर्ण किए जाने को लेकर 2 मार्च को पत्र लिखा है संभवता उम्मीद है की 10 मार्च को शिवपुरी जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लुकवासा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर सकते हैं.










Be First to Comment