शिवपुरी: बदरवास अनुविभाग के बड़ोखरा पंचायत के सेमरी गांव में एक किसान के खेत में कटी रखी मसूर की फसल में अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। आगजनी की इस घटना में किसान की करीब 15-20 क्विंटल मसूर की फसल बर्बाद हो गई, किसान को लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार बड़ोखरा पंचायत के सेमरी गांव के किसान राधे धाकड़ पुत्र काशीराम धाकड़ ने अपने पांच बीघा के खेत मे मसूर की खेती की थी। फसल पकने के बाद मसूर की फसल को काट कर खेत में एकत्रित करके रखा था। बीती रात किसी अज्ञात लोगों के द्वारा खेत में कटी रखें मसूर की फसल में आग लगा दी गई।
आग की लपटों को उठता देख कर ग्रामीण सहित खेत मालिक जब तक खेत पर पहुचे तब तक मसूर की फसल जल कर खाख हो चुकी थी। आगजनी की इस घटना में किसान राधे धाकड़ की 15-20 क्विंटल मसूर की फसल जलकर खाख हो गई। इससे किसान को करीबन एक लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है।
किसान राधे धाकड़ का कहना है कि जिस जगह कटी हुई फसल रखी हुई थी, उस स्थान पर बिजली की लाइन नहीं गुजरी थी संभवत किसी व्यक्ति ने जानबूझकर उसकी फसल में आग लगाई है।

खेत में रखी मसूर की फ़सल में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, फ़सल जलकर खाक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment