शिवपुरी: शहर का राजेश्वरी रोड मनचलों का अड्डा बनता जा रहा था। आए दिन मनचले इस रोड पर स्थित तमाम कोचिंग के आगे चक्कर काटते हुए देखे जा सकते हैं। राजेश्वरी रोड पर पढ़ाई करने ट्यूशन आने वाली एक छात्रा ने अपने साथ हुई छेड़खानी की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। बीती रात सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है साथ ही उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है।
सिटी कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि प्रमोद रावत निवासी सतनवाड़ा शहर की राजेश्वरी रोड़ पर स्थित कोचिंग में पढ़ने के लिए आने वाली छात्रा को लगभग 3 से 4 दिन से लगातार परेशान कर रहा था। छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी।
बीते शाम छात्रा और उसके परिजनों की निशानदेही पर आरोपी प्रमोद रावत और उसके एक सहयोगी को राजेश्वरी रोड से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी प्रमोद रावत के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। छात्रा के बयानों के बाद प्रमोद रावत के सहयोगी के खिलाफ भी मामला पंजीबद्ध किया जा सकता है।

राजेश्वरी रोड पर कोचिंग पड़ने बाली छात्रा से कर रहे थे छेड़खानी, दो मनचलों को पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment