शिवपुरी: जिले में पोहरी थाना क्षेत्र के झिरी गांव में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां एक डीजल टैंकर के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क क्रॉस कर रहे एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया. परिजन मासूम बच्चे को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. हादसे में जान गंवाने वाला मासूम अपने परिवार का इकलौता चिराग था.बताया जा रहा है कि मृतक रितेश पाल अपनी मां के साथ खेत पर जा रहा था तभी नगरा रोड तिराहे पर ये हादसा हो गया. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजल टैंकर को जब्त कर लिया है जबकि टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया.मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने मासूम बच्चे को कुचला हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment