लुकवासा. जिले के कोलारस अनुविभाग की लुकवासा चौकी पुलिस ने बीते रोज एक सूचना पर दो शातिर चोरों को पकड़कर लुकवासा व बदरवास से चोरी गया थ्रेसर बरामद किया है। हालांकि एक चोर अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को लुकवासा में विवेक ओझा के घर से अज्ञात चोर थ्रेसर चुराकर ले गए थे। इसके पूर्व बदरवास से भी एक थ्रेसर 7 नवम्बर को चोरी हो गया था। लुकवासा चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा को बीते रोज सूचना मिली कि अशोकनगर के कदवाया के इदौर गांव में रहने वाले कल्याण दास बैरागी, रणवीर साहू व जीवन केवट ने थ्रेसर चुराए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने कल्याण दास बैरागी व रणवीर साहू को पकड़कर उनकी निशानदेही पर दोनों चोरी गए थ्रेसर बरामद कर लिए हैं। वहीं जीवन केवट अभी भी फरार है। बरामद थ्रेसर तीन लाख रुपए कीमत की है।

थ्रेसर किया पुलिस ने बरामद, दो चोर गिरफ्तार, एक फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment