वल्र्ड रेयर डिसीज डे पर सीएमएचओ ने किया सम्मानित
शिवपुरी: विश्व दुर्लभ बीमारी दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवपुरी जिले के कोलारस, खनियाधांना, बदरवास, पिछोर सहित शहरी क्षैत्र शिवपुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्लभ बीमारी थैलेसिमिया को लेकर जागरूकता एवं उपचार शिविरों का आयोजन करने पर शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रियंका गर्ग को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि आज उपसंचालक शिशु स्वास्थ्य एवं आरबीएसके डाॅ हिमानी यादव द्वारा बल्र्ड रेयर डिसीज डे अर्थात दुर्लभ बीमारी दिवस 28 फरबरी 2023 के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर जिले में कई स्थानों पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकीय संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिवपुरी शहर के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि स्वंय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ पवन जैन रहे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारी एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वल्र्ड में रेयर बीमारियों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की बेहद आवश्यकता है। यह वह बीमारियां है जो कई हजारों में से एक व्यक्ति हो होती है तथा इनका लंबा उपचार चलता है। इन बीमारियों की समय पर पहचान हो जाए तो इनका उपचार संभव होता है। देश में हर दस हजार में एक व्यक्ति रेयर डिसीज से ग्रसित है। स्वास्थ्य विभाग के हर कर्मचारी को ऐसे लोंगो को उपचार कराने के लिए प्रोत्साहित करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रियंका गर्ग ने कहा कि जागरूकता ही बीमारी से बचाव के लिए प्रमुख कारगर उपया है। आशा कार्यकर्ताओं को ऐसी बीमारी के विषय में जानकारी होना चाहिए जिससे वह समाज में ऐसे बच्चों की जीवन रक्षा के उपाय कर सकें। त्वरित सूचना या परामर्श रेयर डिसीज में बेहद सहायक होती है।
बल्र्ड रेयर डिसीज डे के अवसर पर थैलेसिमिया रोग पर जागरूकता एवं उपचार शिविर के आयोजन हेतु डाॅ प्रियंका गर्ग को स्वास्थ्य विभाग की ओर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ पवन जैन द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से अखिलेश शर्मा, बालेन्द्रु रधुवंशी, सुनील जैन , डाॅ प्रवीण वर्मा, डाॅ बैष्णोदेवी चंदोरिया सहित आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

थैलेसिमिया पर उत्कृष्ट कार्य के लिए डाॅ प्रियंका गर्ग को CMHO ने किया सम्मानित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News





Be First to Comment