Press "Enter" to skip to content

पत्नी से चाय बनाने की कहकर पति झूल गया फांसी पर, पत्नी चाय लेकर पहुंची तो फांसी पर झूलता हुआ मिला पति / Shivpuri News

शिवपुरी के लुकवासा में एक 33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली आपको बता दें कि सुबह युवक को जगाने पहुंचे तो पता चला की उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं.

जानकारी के अनुसार तोफिक पुत्र ताहिर खान उम्र 33 साल निवासी लुकवासा प्लम्बर का काम करता था। उसकी शादी हो गई थी और एक बेटा और बेटी थे। वह शराब पीने का भी आदि था। बीती रात्रि वह घर में आकर सो रहा था। सुबह जब परिजन जागे तो वह रजाई उढकर सोता हुआ मिला। जिसके चलते परिजनों ने उसे जगाकर चाय की पूछा तो वह चाय की कहने लगा। उसके बाद जब पत्नि चाय बनाकर लौटी तो युवक अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला।

परिजनों ने बताया है कि उसे तत्काल फांसी के फंदे से उतारकर उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने युवक की लाश का पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!