शिवपुरी में एक व्यक्ति ने अपने साढू के घर जाकर फांसी लगा ली। उसके इस कदम से परिजन हैरान है उनका कहना है कि मृतक खुशी-खुशी घर से अपने ससुराल के लिए निकला था। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि युवक ने साढू के घर जाकर ही क्यों सुसाइड किया। मामला जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के रिजौदा गांव का है। कोलारस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ससुराल में थीं कथा और भंडारा
जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के महेंद्रपुरा का रहने वाला 30 साल का भीमराज पुत्र मुरारी लाल बड़ौदी गांव अपने ससुराल 26 फरवरी को गया था। यहां कथा और भंडारे का आयोजन होना था। इसके लिए वह ससुराल बड़ौदी गांव आया था। 27 फरवरी को वह यहां से अपने साढू के साथ उसके घर रिजौदा गांव चला गया। इसी रात को उसने साढू के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोलारस पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक का 2 साल का बच्चा है। मृतक कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार था। भाई कैलाश का कहना है कि वह अपने घर से ससुराल के लिए खुशी-खुशी निकला था।

ससुराल के लिए निकला, साढू के घर फांसी लगाई: भाई बोला खुशी-खुशी घर से गया था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment