Press "Enter" to skip to content

बलारपुर मंदिर के रास्ते की भूमि सहित मेले की भूमि को सुरक्षित करने की मांग की / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी में टाइगर प्रोजेक्ट की अपार संभावना जताई जा रही है. इसी के चलते 10 मार्च तक टाइगर सफारी आने की संभावना भी जताई जा रही है. ऐसे में बलारपुर के जंगल में जो बाड़ा बनाया गया है. उसमें बलारपुर मंदिर तक पहुंचने का मार्ग और साल में दो बार भरने वाले मेले की भूमि को सुरक्षित करने की मांग को लेकर आज जनसुनवाई में आवेदन सौंपा है.

बलारपुर मंदिर के महंत प्रयाग भारती महाराज ने बताया कि बलारपुर में वर्ष में दो बार मेला आयोजित किया जाता है और यह परंपरा काफी वर्षों से चली आ रही है ऐसे में टाइगर प्रोजेक्ट अंतर्गत बाघों को लाने का कार्य भी स्वागत योग्य है. ऐसे में बलारपुर मंदिर तक पहुंचने वाला मार्ग और मेला परिसर की भूमि को सुरक्षित नहीं किया जाता है. तो भक्तों में काफी रोष उत्पन्न होगा जिसके चलते विशाल आंदोलन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है इसलिए मंदिर के पहुंच मार्ग और मेले की भूमि को सुरक्षित किया जाए जिससे भक्तों में निराशा ना हो.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!